Loading...
अभी-अभी:

माओवादी हमले में 2 जवान घायल, इलाके में मचा दहशत का माहौल

image

Aug 4, 2018

पूर्णिमा साहू : लम्बे अरसे बाद आज माओवादियों ने बीजापुर के बासागुडा साप्ताहिक बाज़ार में हमला बोला है इस हमले में जहाँ 2 जवान घायल हुए वहीं जवानों कि मुस्तैदी कि वजह से एक नक्सली भी ढेर हुआ है हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आज सुबह करीब 11 बजे बासागुडा थाने से जवान यहाँ भरने वाले साप्ताहिक बाज़ार कि सुरक्षा के लिए निकले हुए थे करीब 11.30 बजे ग्रामीण वेशभूषा में आये माओवादियों ने जवानों पर धारदार हथियार से हमला बोला। इस हमले में जिला बल के दो जवान जख्मी हुए। घायल दोनों जवानों के नाम अनुमंत दुर्गम और शंकर पूनम बताया जा रहा है। 

दोनों जवान सहायक आरक्षक के पद पर बासागुडा थाने में पदस्थ थे वहीं इस हमले के अंजाम देने वाले माओवादियों में से एक को जवानों ने मौके पर ही ढेर कर दिया। घायल जवान के मुताबिक़ करीब 30 जवान मोटरसाइकिल में सवार होकर साप्ताहिक बाज़ार कि सरक्षा पर निकले हुए थे इसी दौरान भरे बाजार में ग्रामीण वेशभूषा में आये माओवादियों ने 1 मोटरसाइकिल पर सवार दो जवानों पर हमला बोला। जवान कुछ समझ पाते इससे पहले ही वो माओवादियों के इस अचानक हुए हमले में बुरी तरह ज़ख़्मी हो चुके थे फिर भी जवानों ने हिम्मत नही हारी और पूरी मुस्तैदी के साथ माओवादियों पर जवाबी कार्रवाई कि इसी जवाबी कार्रवाई में माओवादियों के स्माल एक्टिओं टीम का एक सदस्य ढेर हुआ। मारे गए माओवादी का नाम उइके मूंदे बताया जा रहा है।

साप्ताहिक बाज़ार में शामिल होने वाले व्यापारियों और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक़ करीब 11.30 बजे अचानक से भरे बाज़ार में फायरिंग कि आवाज़ सुनाई दी। फायरिंग कि आवाज़ सुनते ही, बाज़ार में शामिल होने आये हजारों की भीड़ में भगदड़ मच गयी। ग्रामीणों के मुताबिक़ इस घटना के बाद मोर्चा संभालने पर सी आर पी एफ और जिला बल के जवानों ने ग्रामीण के साथ बुरी तरह से मारपीट की। जहाँ एक तरफ कई ग्रामीणों को करीब 2 घंटे तक थाने के बाहर बैठाया गया था वहीं साप्ताहिक बाज़ार में पहुंचे कई संदेहास्पद लोगों को पूछताछ के लिए थाने के अन्दर बैठाया गया था। वहीं पूरी घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था लोगों के चेहरे में खौफ साफ़ नज़र आ रहा था पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।