Loading...
अभी-अभी:

बारात से वापस लौट रहे दो लोग हुये सड़क दुर्घटना के शिकार, एक की मौत

image

Mar 1, 2019

मनोज कुमार यादव- केराकछार कोरबा में बारात से वापस लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में बाइक सवार मामा भांजे हादसे में घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जर्जर सड़क के चलते बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी

रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोरकोमा निवासी तीज राम और तालन सिंह दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में बाइक सवार मामा भांजे गभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गयी। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा 108 की मदद से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां उपचार के दौरान तीज राम ने दम तोड़ दिया। घायल तालन सिंह की माने तो कोरकोमा से केराकछार शादी की बारात कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे। वापस लौटते समय केराकछार मोड़ के पास जर्जर सड़क के चलते बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जिले में हादसों का दौर जारी है। हर दिन किसी न किसी को सड़क हादसे में जान गंवानी पड़ रही है। जबकि यातायात विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उसके बावजूद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।