Loading...
अभी-अभी:

आरंगः आरंग नगर पालिका में अब तक 66.09 प्रतिशत मतदान, 15 वार्डो के 17 बूथ में हो रहा मतदान

image

Dec 21, 2019

नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 के तहत जिले में स्थित नगरीय निकायों में शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। आरंग नगर पालिका में दोपहर 3 बजे तक 15 वार्डो के 17 बूथ में लगभग 66.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के आने का क्रम लगातार बना हुआ है। वार्ड क्रमांक 2 के बूथ में अचानक भीड़ लग जाने से अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसके बाद पुलिस और रिटर्निंग ऑफिसर बूथ में पहुंच कर व्यवस्था बहाल किया। आरंग नगर पालिका के 15 वार्डो के लिए 17 पोलिंग बूथ बनाये गए है। पुरुष मतदाता 7412 और 7541 महिला मतदाताओं सहित कुल 14953 मतदाता मतदान करेंगे। बूथ में इस बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है।