Loading...
अभी-अभी:

महिलाएं लाख की चूड़ी व कंगन का निर्माण कर हो रही स्वावलंबी

image

Feb 28, 2019

राम कुमार यादव- अंबिकापुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार दिलाने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने नई योजना शुरू की है। इसके तहत महिलाएं लाख की चूड़ी व कंगन का निर्माण कर स्वावलंबी हो रही हैं। वन विभाग ने एक प्रशिक्षण केंद्र बनाया है, जहां कंगन  चूड़ी के निर्माण के लिए सारी सुविधा और व्यवस्थाएं की गई हैं। इस केंद्र में जरूरत की मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों से लाख की छटाई सफाई की जाती है, जिससे महिलाओं को कंगन निर्माण में काफी मदद मिल रही है। बताया जा रहा है कि महिलाओं की बनाया गया कंगन जल्द ही बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हो जायेगा। इस प्रशिक्षण को लेकर महिलाएं जहां सशक्त और मजबूत होंगी, वहीं आर्थिक रूप से खुद को मजबूत कर अपने जीवन को और बेहतर ढंग से जी सकेंगी।

सरगुजा वन विभाग द्वारा की जा रही लाख की खेती

सरगुजा वन विभाग द्वारा पलाश और कुसुम के पेड़ों पर लाख की खेती की जा रही है। इस वजह से सरगुजा की महिलाओं को चूड़ी बनाने की सामग्री लाख सरगुजा से प्राप्त हो रही है।  सरगुजा वन मंडल के द्वारा महिलाओं को रोजगार दिलाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। बहरहाल अब देखना यह है कि विभाग की ये पहल कहां तक जाती है। बेरोजगरी हटाने, लोगों को स्वालम्बी बनाने शासन प्रशासन द्वारा कई योजनायें बनती रहती हैं पर ज़्यादातर मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।