Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांवः सेना में भर्ती के लिए युवाओं में उत्साह, भर्ती  मापदंडो में की खरा उतरने की कोशिश

image

Apr 25, 2019

मनोज मिश्ररेकर- राजनांदगांव जिले के युवाओं ने देश भक्ति और देश सेवा का जज्बा पाले पुलिस और सेना भर्ती के लिए मैदान में पसीना बहाया। युवाओं ने दौड़ लगाई और लंबी ऊंची कूद कर  सेना में भर्ती  के मापदंडो में खरा उतरने की कोशिश की। एक जून को बिलासपुर में होने वाले सेना भर्ती के लिए इन दिनों जिले के पी.टी.एस. ग्राउंड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

 पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स सेना ने युवाओं के लिए लगाया प्रशिक्षण केन्द्र

पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स सेना ने युवाओं को भर्ती कराने के लिए राजनांदगांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में इन दिनों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग द्वारा बेरोजगारों युवाओं को सेना  में जाने के लिए तैयार कर रहे हैं। इस  प्रशिक्षण शिविर में 20-20 युवाओं का ग्रुप बना कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां  प्रशिक्षण दे रहे शिक्षा विभाग की रणविजय प्रताप सिंह का कहना है कि ट्रेनिंग में युवाओं को पुलिस पैरामिलिट्री सेना भर्ती के लिए फिजिकल रुप से तैयार किया जा रहा है।  यहां दौड़ भाग ऊंची लंबी कूद  एवं भर्ती में जो मापदड  होते हैं, उस पर खरा उतरने के गुर बताये जा रहे हैं।

बेरोजगारों युवाओं को इस भर्ती के लिए किया जा रहा तैयार

तेज धूप और भीषण गर्मी में भी युवा मैदान में मेहनत कर पसीना बहा रहे हैं और सेना भर्ती के लिए उत्साहित हैं। बिलासपुर में 1 जून से सेना भर्ती का आयोजन किया जाना है। जिले के बेरोजगारों युवाओं को इस भर्ती के लिए तैयार किया जा रहा है।  इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा विभाग के रणविजय प्रताप सिंह भानु प्रताप सिंह सेना में जाने के लिए युवाओं को तराशने का काम कर रहे हैं। वहीं थल सेना की आर्मी मेडिकल कोर्स रमाकांत वैष्णों मेडिकल के सारे टिप्स दे रहे हैं।