Loading...
अभी-अभी:

आरंग के रीवा ग्राम में लगातार उत्खनन कार्य जारी, खुदाई में मिली 2200 साल पहले की धरोहर

image

Jun 26, 2019

टुकेश्वर लोधी : छत्तीसगढ़ शासन के पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा 6 जून से आरंग के रीवा ग्राम में लगभग 60 एकड़ जमीन पर पुरातात्विक अवशेष ढूंढने के उद्देश्य से लगातार उत्खनन कार्य किया जा रहा है। उत्खनन के प्रारंभिक दौर में ही यहाँ प्राचीन सभ्यता से संबंधित और ऐतिहासिक महत्व के बहुमूल्य धरोहर निकल रहे हैं। अब तक की प्रारंभिक खुदाई में यहाँ लगभग 22 सौ साल पहले के कलचुरी, सातवाहन, पांडुवंशीय और कुषाण काल के धरोहर मिले हैं।

खुदाई के दौरान मिली कई चीजें
इनमें बौद्धकालीन स्तूप, 10 हजार वर्ष पूर्व के हाथी दांत जो पत्थर बन चुके हैं, कलचुरी काल का 1 सोने का सिक्का, सातवाहन काल का 1 चांदी का सिक्का सहित इन सभी कालों के लगभग एक दर्जन कॉपर के सिक्के और कीमती पत्थरों से बनीं मालाएँ मिली हैं। एक सिक्के में राजा जाजल्वदेव का चित्र भी बना हुआ है। 

हजारों वर्ष पूर्व जमींदोज हो चुके शहर के खुदाई में मिलने की आशंका
मशहूर पुरातत्वेत्ता डॉ. ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में उक्त उत्खनन कार्य चल रहा है। उनका कहना है कि पूरी खुदाई के बाद यहाँ आरंग से भी बड़ा शहर मिलने की संभावना है, जो हजारों वर्ष पूर्व जमींदोज हो चुका है। प्रारंभिक दौर में मिल रही सफलताओं से उत्खनन कर रहे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह बना हुआ है।