Loading...
अभी-अभी:

सांसद अभिषेक सिंह ने शक्ति केंद्र प्रभारियों और कार्यकर्ताओं सहित लगाई बैठक

image

Aug 10, 2018

सलीम चौहान : बालोद विधानसभा प्रभारी और राजनादगांव के सांसद अभिषेक सिंह आगामी चुनाव को देखते हुए बालोद के कबीर मंदिर में विधानसभा के सभी पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बंद कमरे में 3 घंटे चली इस बैठक में मीडिया को भी दूर रखा गया जहां इस बैठक में आगामी चुनाव में किस तरह बूथ लेवल पर कार्य करना है किस तरह कार्यकर्ताओ का तालमेल सभी पदाधिकारी बना कर रखे इस बात पर चर्चा हुई। वहीं भाजपा के कार्यो के गांव गांव तक प्रचार करना भी इन मुद्दों में शामिल थे। 

बता दें की 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से करारी शिकस्त मिली थी जिसके बाद भाजपा ने अभिषेक सिंह को बालोद विधानसभा का प्रभारी बनाया है जहां इस बैठक को आगामी चुनाव को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है जहां मीडिया से चर्चा के दौरान अभिषेक सिंह ने कहा की इस बैठक में संगठन को लेकर चर्चा हुई है। आने वाले समय में इस विधानसभा में भाजपा को मजबूत कैसे करना है इस विषय पर भी चर्चा हुई वहीं अभिषेक ने कहा की भाजपा की नीति विकास कर रही है और इस बार भी विकास कार्यों के बल पर चुनाव जीता जायेगा।

अभिषेक सिंह सांसद राजनांदगांव का कहना है कि बालोद विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ कई विषयों पर चर्चा हुई वहीं आने वाले समय में किस तरह संगठन को मजबूत बनाया जाये साथ ही विकास कार्यो में कोई दिक्कत है तो उस पर भी चर्चा की गयी।