Loading...
अभी-अभी:

बालोद में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत, लाखों की संख्या में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हूजूम

image

Apr 6, 2019

सुरेंद रामटेके : बालोद जिले के ग्राम हथौद भाठा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रथम आगमन हुआ। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ था।  चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन तैनात थी। मंच पर नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही जन समूह में उत्साह देखने को मिला उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों सें एवं कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी सहित प्रदेश के पूर्व मंत्री मंचासिन हुए। मंच से ही मोदी ने अपने चारों प्रत्याशी को जन समूह से रूबरू कराते हूए परिचय दी। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ की 11 सीटों पर अपना कब्जा जमाने आज बालोद जिले के ग्राम हथौद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 100 दिन में कांग्रेस सरकार की विफलता के बारे में जनता को बताया कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा गया। बिजली बिल हाफ के नाम पर बिजली ही हाफ कर दी गई।

बीच बीच में जन समूह द्वारा पंडाल से मोदी मोदी के नारे लगने लगे नरेंद्र मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में  कांग्रेस पर तंज कसते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को  झूठे वादे कर  हथियाने वाली सरकार बताया सत्ता सत्ता को हासिल करने के बाद  अपने किए गए बातों को भूलकर केवल  ट्रांसफर राज किसानों से छलावा शिक्षाकर्मियों के साथ धोखा करने वाली सरकार बताया सर्जिकल स्ट्राइक होती है दुनिया भी उनकी बात सुनती है आप कैसी सरकार चाहिए मजबूत सरकार चाहिए कि मजबूर सरकार चाहिये नक्सलियों को समाप्त करने वाली सरकार  बनानी है कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये वायदे  भी पूरे नही किए कांग्रेस के नामदार को अपनी सुरक्षित सीट छोड़े नई सीटें खोज रही है तेंदु पत्ता बोनस नही दिया बीमारी में तो दुश्मन भी साथ देता है आयुष्मान भारत योजना भी चालू नही होने दे रही।