Loading...
अभी-अभी:

बलरामपुर में 200 करोड़ की लागत से बनेगा मक्का प्रोसेसिंग प्लांट

image

Dec 11, 2019

सुनील पासवान : बलरामपुर जिले में रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह की पहल पर रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम गम्हरिया में नेकाफ़ प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 200 करोड़ लागत से मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। जिसके लिए विधायक द्वारा प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। विधायक के साथ नेकाफ़ प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी भी मौजूद थे।

मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण
जिले के गम्हरिया गांव में प्रस्तावित मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण विधायक बृहस्पति सिंह के साथ नेकाफ़ प्राइवेट लिमिटेड के छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनीष श्रीवास्तव के साथ स्थल पर पहुंचे। जहां श्री सिंह ने पूरे स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी नेकाफ़ के अधिकारियों को दी। इस संबंध में विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि क्षेत्र में मक्के की बंपर पैदावार होती है परंतु मक्के का अच्छा मूल्य किसानों को नहीं मिल पाता था वही मक्का खरीदने में केंद्र सरकार का भी कोई सहयोग नहीं रहता था। वही यहां का मक्का नेपाल चीन तक जा रहा है। किसानों को मक्के का पर्याप्त मूल्य मिल सके इसके लिए गम्हरिया में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगवाया जा रहा है।

प्लांट को लगाने में 200 करोड़ का खर्चा
मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के स्थल चयन के लिए पहुँचे नेकाफ कंपनी के अधिकारी ने बताया कि प्लांट को लगाने में तकरीबन 200 करोड़ का खर्चा आएगा ,प्लांट चालू होने पर जिले के किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा।