Loading...
अभी-अभी:

बस्तर में भाजपा किसान मोर्चा संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

image

Dec 11, 2019

आशीष तिवारी : प्रदेश भर में चल रहे धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्या को लेकर बस्तर में भी भाजपा किसान मोर्चा संघ सरकार के खिलाफ जल्द मोर्चा खोलने वाली है। भाजपा किसान मोर्चा संघ के पदाधिकारियो ने आज प्रेसवार्ता लेकर सरकार की नयी धान खरीदी नीतियों के खिलाफ बस्तर के किसानो के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

2500 रू. समर्थन मुल्य में धान खरीदने की कही थी बात...
दरअसल भाजपा किसान मोर्चा संघ के अध्यक्ष का कहना है कि राज्य सरकार किसानो से 2500 रू. समर्थन मुल्य में धान खरीदने की बात कही थी औऱ एक मुश्त राशि किसान के खाते मे डालने का वायदा किया था, लेकिन अब सरकार अपने ही नीतियों के खिलाफ जाकर किसानों से टुकड़ों में धान खरीद रही है और किसानो को पैसा भी नही दे रही है। साथ ही अवैध धान की कालाबाजारी रोकने के नाम पर पर हॉट बाजारो मे अपने रोजमर्रा के लिए बस्तर के ग्रामीण किसानो द्वारा छोटे छोटे कौचियो के पास बेचे जाने वाले धान पर पाबंदी लगाकर कौचियो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिससे बस्तर के किसानो को आर्थिक समस्या से जुझना पड रहा है। 

सरकार अपने वायदे से मुकरी
इसके अलावा उन्होने बताया कि जिले के कुछ धान खरीदी केन्द्रों में किसानो के धान पानी में डुबोकर रिजेक्ट कर देने की जानकारी भी मिल रही है। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने जो किसानो से एक एक धान खरीदने का वायदा किया था अब सरकार अपने ही वायदे से मुखर रही है। जिससे प्रदेश के साथ साथ बस्तर के किसानो को भी धान नही बिकने और धान खरीदी केन्द्रो मे बेचे हुए धान का पैसा नही मिलने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। उन्होने कहा कि सरकार के किसानो के साथ किये गये वादाखिलाफी के विरोध मे भाजपा किसान मोर्चा संघ बस्तर के किसानो के साथ चुनाव के बाद सडक पर उतरेगी और उग्र आंदोलन करेगी।