Loading...
अभी-अभी:

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री को दिखाया काला झंडा..

image

Sep 20, 2019

राम कुमार यादव : अम्बिकापुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री को काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई, लेकिन काफी संख्या में पुलिस की तैनातगी के बाद भी आक्रोशित कार्यकर्ता अपने मंसूबो में सफल रहे।

दरअसल स्कूली शिक्षा मंत्री आज अम्बिकापुर में आय़ोजित 19वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के लिए अम्बिकापुर पहुंचे थे। उसी दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल सिंह और कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यक्रम में घुसकर काला झंडा दिखाने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियो ने उन्हें रोक लिया तो करीब दो दर्जन से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट के सामने ही काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने कल कोरिया जिले में मीडिया के सामने सार्वजनिक रुप से ये कहा था कि उनका ट्रेन से चोरी हुए बैग को पीएम मोदी ने चोरी करवा लिया है। जिससे विरोध में आज भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल सिंह की अगुवाई में तमाम भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह को काला झंडा दिखाकर विरोध किया और मंत्री जी को माफी मांगने को कहा है,अगर वह माफी नही माँगेंगे तो भाजयुमो उग्र प्रदर्शन करेगी।