Loading...
अभी-अभी:

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने छग सरकार पर कसा तंज कहा, सूबे की सरकार धमकाने वाली सरकार है..

image

Mar 15, 2019

विनोद दुबे : भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं अपने बयानों से कुछ न कुछ सर्जिकल स्ट्राइक कर विवादों को हवा दे जाते हैं। इस बार उनके निशाने पर सूबे की सरकार थी। जैन ने एक के बाद एक शब्दों की मारक मिसाइल छोड़ते रहे। उन्होंने सूबे की सरकार को धमकाने, एक्सटॉर्शन(उगाही) और ट्रांसफर उद्योग वाली सरकार बताया है।

जैन ने मंत्री जय सिंह अग्रवाल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के ऊपर की गई टिप्पणी को भौंडी टिप्पणी करार दिया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी नेता के खिलाफ जो भद्दी टिप्पणी कांग्रेस ने की है, जनजाति के लोगों पर भौंडी टिप्पणी कर रहे हैं। इसके खिलाफ एफआईआर करवाएंगे और जब मुख्यमंत्री विदेश में जाकर आदिवासियों की बात करेंगे यह हास्यास्पद है। अनिल जैन ने भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने से पहले मीडिया से बात करते हुए यह बातें कही है।