Aug 30, 2022
Raipur: महंगाई के मुद्दें पर भाजपा सांसदों और नेताओं के मौन पर मुख्यममत्री भूपेश बघेल ने घेरा है। रायपुर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महंगाई से जनता हलाकान है। गैस के दाम बढ़ने से उपयोगिता घटने लगी है। गैस की उपयोगिता में 66 प्रतिशत की कमी आई है। भाजपा के नेता और सासंद महंगाई के मुद्दे पर मौन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन रद्द होने पर भाजपा के नेता-सासंद मौन रहते हैं। ट्रेन रद्द होने से लोगो को बड़ा नुकसान हुआ है। देश और प्रदेश में खाद की कमी है। किसान परेशान है, लेकिन सासंद मौन है। प्रदेश में आयरन ओर में कमी आई है। स्टील उद्योग को आज भारी नुकसान हुआ है। कर्मचारियों के पेंशन के पैसे की वापसी पर सासंद मौन है।
जीएसटी के पैसे पर भाजपा सासंद बात नहीं करते हैं। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इस पर जवाब क्यों नहीं देते है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसलों से देश में आए बदलाव का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने क्या बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने एक फैसला शौचालय बनवाने का लिया। शौचालय बनवा दिए,लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं की।
जीएसटी लगा दिए, देश परेशान रहे है। निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश की संपत्ति को बेचने का काम किया जा रहा है। कालाधन अब तक नहीं आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाया गया और देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती चली गई।








