Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ : बीजेपी नेता दिल्ली दौरे पर, श्री अरूण जेटली की अंतिम यात्रा में होंगे शामिल

image

Aug 25, 2019

ओम शर्मा : छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण जेटली की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल दिल्ली के लिए हुए रवाना हो गए है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 35 साल तक अरुण जेटली के साथ काम करने का अवसर मिला। 15 साल मुख्यमंत्री रहते विशेष रूप से सान्निध्य मिला। पार्टी के संकट मोचक थे अरुण जेटली। 2003 में खासकर चुनाव के बाद जब विधायकों की खरीद फरोख्त हो रही थी तब रात 11 बजे रायपुर पहुँचकर मोर्चा संभाला था। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि,छतीसगढ़ में अरुण जेटली का अमूल्य योगदान है। प्रदेश गठन से लेकर हाईकोर्ट का बिलासपुर में निर्माण तक में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। जीएसटी को जिस तरह से लागू किया गया वो अरुण जेटली जैसा नेता ही कर सकते थे। बता दे कि पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के कल दोपहर 12 बजे निधन हो गया था दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।