Loading...
अभी-अभी:

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में होगी भारी बारिश...

image

Aug 25, 2019

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक देश के बैतूल शहर में शनिवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 86 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, छतरपुर जिले के राजनगर में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह के बीच 158.6 मिमी बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त
उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह तक चेतावनी के साथ भोपाल, इंदौर, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा सहित 20 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अधिकारी ने कहा कि रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, भिंड और मंडला सहित 28 जिलों में कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। बारिश से मध्य प्रदेश में जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है।

कई जिलों में बनीं बाढ़ की स्थिति
यहां कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। धार जिले में नर्मदा भी उफान पर है. सरदार सरोवर के गेट बंद होने से एक बार फिर लोगों में डूब का डर बना हुआ है। नर्मदा बचाओ आंदोलन के बैनर तले मेधा पाटकर के नेतृत्व में करीब 300 प्रभावितों ने सत्याग्रह आंदोलन छेड़ दिया है। मंदसौर के हैदरवास गांव में बाढ़ से प्रभावित डेढ़ सौ लोगों से अधिक लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया गया है। इलाके में प्रशासन ने 3 राहत शिविर बनाए हैं, जिसमें बाढ़ प्रभावितों को रखा गया है।