Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे राजनांदगांव, भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं के ​किए दर्शन

image

Sep 12, 2019

मनोज मिश्रेकर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज देर शाम राजनांदगांव शहर में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन करने पहुंचे। डॉ. रमन सिंह ने यहां विभिन्न गणेश पंडालों में जाकर बप्पा की पूजा-अर्चना भी की। 

भगवान गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रमन
बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजनांदगांव शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री यहां शहर के पाटीदार भवन में विराजित गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख,शांति समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहां कि राजनांदगांव में गणेश स्थापना की परंपरा काफी अनोखी है और यहां पूरे 11 दिन श्रद्धा भक्ति का सैलाब देखने मिलता है। 

विभिन्न पंडालों में विराजे भगवान गणेश
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पाटीदार भवन के बाद शहर के विभिन्न पंडालों में विराजे भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए निकले। उन्होंने विभिन्न पंडालों में जाकर भगवान गणेश की आरती की और आकर्षक रूप में विराजित गणेश प्रतिमा की तारीफ करते हुए समिति सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ उनके पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव भी मौजूद थे ।