Loading...
अभी-अभी:

एक बार फिर से सोनिया गांधी पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया है : सीएम भूपेश बघेल

image

Aug 11, 2019

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद रायपुर लौट आये है। दिल्ली से वापस लौटने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, सीडब्ल्यूसी की एक ही दिन में दो बैठकें हुई और काफी गहन विचार-विमर्श हुआ। पांच ग्रुप बनाये गये सभी प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी लीडर से भी अलग अलग रायशुमारी की गई। जो निष्कर्ष निकला उसमें यही है कि अंतरिम अध्यक्ष रूप में सोनिया गांधी पर एक बार फिर से सभी ने विश्वास व्यक्त किया है। वैसे तो सभी लोगों ने राहुल जी के बारे में कहा था वह फिर से जिम्मेदारी संभाले लेकिन राहुल जी ने जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दिया है। कहा था कि इसे वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता है।

ऐसी स्थिति में सोनिया जी को जिम्मेदारी दी गई है और उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। मैं समझता हूं कि कांग्रेस के पास में सर्वाधिक लंबे समय तक अध्यक्ष रूप में काम करने का अनुभव उनके पास है। सीएम ने आगे कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा ही नहीं बल्कि दो बार लोकसभा का चुनाव भी जीते। जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जो बादल छाए हुए थे वह छठ गए हैं। अध्यक्ष इस्तीफा दे रहे हैं तो ऐसे समय में संविधान में व्यवस्था है कि जब तक कि अगला अध्यक्ष नहीं चुना जाता तब तक अंतरिम अध्यक्ष होता है इसके बाद जब मेंबरशिप होगा फिर ब्लॉक जिला पर उसके बाद चुनाव होता है तब तक अंतरिम अध्यक्ष काम करेगा।