Loading...
अभी-अभी:

उइके मेरे पास रोता हुआ आया और कहा कि में घर वापसी करना चाहता हूं : सीएम रमन

image

Oct 31, 2018

धीरज दुबे : मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज कांग्रेस पर काफी आक्रामक दिखे। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छोड़ भाजपा का हाँथ थामे रामदयाल उइके के जरिये रमन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आम सभा को संबोधित करते रमन ने कहा कि रामदयाल उइके पहले भी भाजपा में था लेकिन जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल की पार्टी समझ कर कांग्रेस में चला गया था। उसे लगा वहां लगा कि मान सम्मान मिलेगा लेकिन यहां के अध्यक्ष मंत्रियों के सीडी बनाने वाला है जो निजी स्वार्थ के लिए लोगो की सीडी बना रहा महिलाओं का सम्मान का खिलवाड़ कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि उइके मेरे पास रोता हुआ आया था, कहा कि जितना मैं कांग्रेस में रहकर अपमानित हुआ था उतना कभी नहीं हुआ मैं घर वापसी करना चाहता हूं। हमने कहा कि यह दीनदयाल उपाध्याय की पार्टी है श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पार्टी है यहां कोई अपमानित नहीं होता है। जिसे देख कर उइके ने भाजपा ज्वाइन की है आज उइके के नेतृत्व में 5000 हजार कार्यकर्ताओ ने भाजपा ज्वाइन किया है। यहाँ पहले कांग्रेस को आपने जिताया था, प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। एक स्कूटर का पहिया तो एक ट्रेक्टर कर, अबकी बार भाजपा का विधायक भेजना है क्षेत्र से प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। पूरा विकास होगा। अंत मे मुख्यमंत्री ने मातिन माता के दर्शन का आशीर्वाद मांगा।