Loading...
अभी-अभी:

एक बार फिर प्रदेश की जनता का साथ मिलेगा और 65 प्लस सीट जीतकर सरकार बनाएंगे : योगी

image

Oct 23, 2018

हेमंत शर्मा : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित आज राजनांदगांव जिले के सभी प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने वाले है। इस मौके पर शामिल होने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रायपुर पहुंच गए है वहीं राजनांदगांव के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने कहा कि, राजनांदगांव की जनता का उन्हें आशीर्वाद मिलता आया है। एक बार फिर प्रदेश की जनता का साथ मिलेगा और 65 प्लस सीट जीतकर सरकार बनाएंगे। एक साथ नामांकन भरने के दौरान शक्ति प्रदर्शन के सवाल पर सीएम ने कहा कि, ये शक्ति प्रर्शन नही उत्साह है।6 विधानसभा के प्रत्याशी एक साथ नामांकन भरेंगें गांव गांव से लोग आ रहे है।

कांग्रेस द्वारा करुणा शुक्ला को मैदान में उतारने के सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि, कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नही मिला इसलिए करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा है। हमें कार्यकर्ता की शक्ति पर भरोसा है और जीतेंगे। करुणा शुक्ला के लड़ने से कोई फर्क नही पड़ेगा। कांग्रेस को  ये सदबुद्धि नही आ सकती की अटल जी के बताए रास्ते पर चले। भाजपा ने ये पूरा चुनाव अटल जी को समर्पित किया है साथ ही सीएम ने कहा है कि भाजपा की दूसरी लिस्ट जल्द एक 2 दिन में आ जाएगी।  

टिकट को लेकर भाजपा में मचे बगावत पर कहा सीएम ने कहा है कि, कोई टिकट बदलने की बात होती नही जो निर्णय हो गया उसमे कोई परिवर्तन नही होगा। एक विधानसभा में 4 से 5 योग्य दावेदार है उनके समर्थक को स्वाभाविक पीड़ा होती है लेकिन एक को टिकट मिलेगी। कार्यकर्ता कि पीडा है उसे ठीक कर लिया जाएगा।