Loading...
अभी-अभी:

सड़क किनारे पेड़ से टकराई स्कार्पियो, स्कार्पियो सवार महिला गंभीर रूप से घायल

image

Jan 31, 2019

पंकज सिंह भदौरिया : कुआकोंडा थानाक्षेत्र के मोखपाल के पास मुख्य सड़क किनारे खड़े पेड़ से  न्यू स्कार्पियो जबरदस्त तरीके से टकरा गई। घटना में स्कार्पियो सवार महिला सविता गंभीर रूप से घायल है। जिसे कुआकोंडा अस्पताल में इलाज के बाद जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा रेफर कर दिया गया है। 

दरअसल इस मार्ग का निर्माण हो रहा है सड़क चौड़ीकरण तो हो रही है मगर सड़क किनारे के पेड़ नहीं काटे जा रहे है जिसके चलते रोजाना इस मार्ग पर एक्सीडेंट होना आम है। मगर विभागीय अधिकारियों को दुर्घटनाओं से फर्क पड़ता नही दिखाई दे रहा है।