Loading...
अभी-अभी:

ऋण माफी से किसानों में छाई खुशी की लहर : डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव

image

Aug 4, 2019

मगरलोड-विकासखंड मुख्यालय मगरलोड के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा मगरलोड द्वारा कृषक ऋण माफी तिहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लक्ष्मी ध्रुव  (विधायक सिहावा विधानसभा 56, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण{राज्य मंत्री}) सम्मिलित हुए। उन्होंने सैकड़ों किसान बंधुओं को  सम्बोधित करते हुए कहा कि मगरलोड ब्लॉक में कुल 22.27 करोड़ रुपये ऋण माफी हुई है। जिससे कि मगरलोड ब्लॉक के कुल 7427 कृषक बन्धु लाभान्वित हुवे है। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा , गरुवा, घुरवा ,बाड़ी पूरी तरह से किसानों को समर्पित योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन से किसानों की आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा।

पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ
कांग्रेस की भूपेश सरकार किसानों के सच्चे हितैषी सरकार है। 25 सौ रूपया धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल देने वाला देश का प्रथम राज्य छत्तीसगढ़ है। किसानों की प्रगति और खुशहाली के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ किया गया। पूरे छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपया किसानों के कर्जा माफ कर कांग्रेस सरकार ने एक इतिहास रचा है। प्रदेश में किसानों की ऋण माफी होने से किसानों के चेहरे में खुशी की लहर छाई हुई है। साथ ही उन्होंने कृषक ऋण माफी के फैसले के लिए किसान माटीपुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का धन्यवाद किया।

पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम ने किसानों को किया संबोधित
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम ने किया उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की दिन दोगुनी रात चौगुनी विकास के लिए संकल्पित है। किसान जब खुश होंगे तो प्रदेश में विकास होगा  अन्नदाताओं के खुशी के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। सभा को रवि कुमार निर्वाण जिला महामंत्री हेमंत देवांगन जिला सचिव चंदन बाफना उपाध्यक्ष कृपा राम साहू नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी संबोधित किया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र धनंजय जी  विधायक प्रतिनिधि मगरलोड ,ज्योति दिवाकर ठाकुर  सदस्य जिला पंचायत धमतरी , खिलेश्वरी साहू  अध्यक्ष महिला कांग्रेस , विनीत बाफना , लीला राम साहू  , डाकवर साहू , बिसहत साहू , रहमान खान , नारद साहू , गोविंद साहू  , भूपेश सिन्हा , पुरुषोत्तम सिन्हा, कोमल यदु, सुरेश साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ,रोहित साहू सहित जिला सहकारी बैंक के सभी अधिकारी कर्मचारी गण एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।