Loading...
अभी-अभी:

पूर्व सीएम रमन सिंह के PA ओपी गुप्ता यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

image

Jan 9, 2020

पुलिस ने बुधवार देर रात को बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस की कार्यवाही में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निजी सचिव ओपी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व सीएम के निजी सचिव पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार लड़की ओपी गुप्ता के आवास पर रहती थी। भारतीय दंड संहिता की की धारा 376 और पोस्को अधिनियम की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के पास इस मामले की पूरी जानकारी उपलब्ध है जिसे किशोरी ने पुलिस को 11 पन्नों के पत्र में लिखकर दी है। गुप्ता पढ़ाने के नाम पर किशोरी को रायपुर लाए थे। जानकारी के अनुसार गुप्ता को उनके घर से रात करीब दो बजे सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया।  

यौन शोषण का आरोप 
इस मामले को लेकर मीडिया को पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है और उसे दो बार अबॉर्शन कराना पड़ा है। गुप्ता पर बीते कई साल से लड़की के मजबूरी का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण करने का भी आरोप है। 11 पन्नों में लिखे अपनी आपबीती में किशोरी ने अपने पिता द्वारा बेचे जाने की आशंका जताई है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि ओ पी गुप्ता उसे पढ़ाई के लिए उसके गांव जनांदगांव से रायपुर लाए थे। जब 2016 में उनकी पत्नी मायके गई तो उन्होंने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा।