Loading...
अभी-अभी:

राजिम : घटारानी जलप्रपात देखने के लिए उमडा सैलानियों का सैलाब

image

Jul 30, 2018

जितेन्द्र सिन्हा  :  राजिम, राजिम छुरा प्रमुख मार्ग स्थित प्राकृतिक सौन्दर्य से विभूषित माँ घटारानी जलप्रपात में अंचल सहित प्रदेश के दूर दराज के सैलानियों का इन दिनों एक बड़े तादात में जनसैलाब उमड़ा हुआ है, प्रमुख मार्ग से महज कुछ ही दूर घने जंगलो के बीच घटारानी के मंदिर परिसर में पहाड़ो को चीरती हुई कलकल करती झरने बरबस ही सैलानियों को मन्त्र मुग्ध कर देती है, साथ ही मंदिर परिसर में वर्षो से स्थापित माँ घटारानी की भव्य प्रतिमा देखने को बरबस ही लोग आतुर रहते है।

प्राचीन मान्यता एवं किदवंती अनुसार घने जंगलो के बीच स्थापित मंदिर परिसर में माँ घटारानी अंचल सहित दूर दराज से आये श्रद्धालुओं की सच्चे मन से मन्नतें मांगे जाने पर पूरी होने की मान्यता है यही वजह है की एक लम्बे अरसे से प्रति वर्ष चैत्र व कवार नवरात्रि पर्व पर मन्नत पूरे होने पर श्रद्धालुओं के द्वारा अनगिनत मनोकामना दीप भी प्रज्जवलित किये जाते है साथ ही प्रदेश सहित दूर दराज से एक बड़े तादात में आये सैलानियों का माता के दरबार में दर्शन करने के साथ ही विहंगम पहाडियों के बीच से गिरने वाले झरने का भी लोग जमकर लुत्फ़ उठाते है।

रविवार व सार्वजनिक अवकाश के दिन मंदिर परिसर वाहनों के आवागमन के ताता लगे रहने के साथ ही मदिर परिसर में हजारो का जनसैलाब मनोरम दृश्य का लुत्फ़ उठाने उमडे रहते है वही घटारानी मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन के निगरानी में दर्शनाथियो के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाक चौबंध व्यवस्था की गई है।