Loading...
अभी-अभी:

गरियाबंद में लगातार बढ़ रहीं किसानों की समस्याएं, एक सप्ताह से धान खरीदी बंद पड़ी...

image

Dec 25, 2019

पुरूषोत्तम पात्रा : गरियाबंद में धान खरीदी शुरु होने के बाद भी किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नही ले रही हैं। खासकर ओडिसा सीमा से लगे देवभोग ईलाके में किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इलाके की छह समीतियों में पुराना बारदाना नहीं पहुंचने के कारण एक सप्ताह से धान खरीदी बंद पड़ी है। लगातार चक्कर काटने के बाद भी किसानों को टोकन नही मिल पा रहा है।

आधा दर्जन गांव की बिजली लाईन कट..
समीतियों की स्थिति का जायजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खरीदी का तकरीबन आधा समय बीतने को है और समितियां अबतक अपने लक्ष्य का केवल 22 प्रतिशत धान ही खरीद पायी है, धान नहीं बिकने से किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। किसानों की स्थिति इतनी खराब हो गयी है कि बिल जमा न करने से इलाके के आधा दर्जन गांव की बिजली लाईन कट चुकी है। इसके अलावा लगातार अवैध धान पकडने की जिला प्रशासन की कार्यवाही में भी किसान गेहूं के साथ घुन की तरह पिस रहे हैं।

किसानों को किया जा रहा प्रताड़ित
किसानों का आरोप है कि अधिकारी जबरन किसानों के घरों में घुसकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। यही नहीं किसानों का दावा है कि जिला प्रशासन ने अवैध धान जब्ती के जो 60 प्रकरण दर्ज किये हैं उनमें से अधिकांश किसानो के झूठे प्रकरण हैं और अधिकारी उनपर कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। नाराज किसानों ने देवभोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलो की सुनवाई करने की मांग की है हालांकि अधिकारी इसके बावजूद भी धान खरीदी सुचारु रुप से चलने का दावा कर रहे है।