Loading...
अभी-अभी:

सूर्यग्रहण देखने के लिए उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला में विशेष इंतजाम, सोलर फ़िल्टर चश्मे से देखा जायेगा ग्रहण...

image

Dec 25, 2019

अनिल बैरागी : सुबह से सूर्य ग्रहण रहने के दौरान सूर्य वलयाकार या कंगन की स्थिति में दिखेगा। ग्रहण का समय सुबह 08:08 मिनट से सुबह 10:58 तक रहेगा। वहीं ग्रहण का मध्य काल सुबह 9:26 पर रहेगा। इस प्रकार ग्रहण का कुल समय 2 घंटे 50 मिनट तक रहेगा। ग्रहण को देखने के लिए उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहाँ सोलर फ़िल्टर चश्मे से ग्रहण को देखा जाएगा।

बता दें कि, ग्रहण के कारण सूर्य उज्जैन में अधिकतम 61 प्रतिशत ढका रहेगा। ग्रहण का प्रभाव विश्वप्रसिद्द महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी देखने को मिलेगा। यहाँ महाकाल मंदिर में बाहर से दर्शन होंगे। इसके साथ ही शिवलिंग के स्पर्श पर प्रतिबन्ध रहेगा। ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर को जल से धोया जाएगा। वहीँ शिप्रा नदी में भी स्नान की व्यवस्था की गई है। ग्रहण का राशियों पर अलग अलग प्रभाव रहेगा। कर्क, तुला,कुम्भ, मीन राशी के लिए ग्रहण श्रेष्ठ होगा। मेष मिथुन सिंह वृश्चिक राशी के लिए अस्थिर की स्थिति रहेगी। वहीं धनु, मकर, कुम्भ राशी के लिए कम लाभदायक होगा। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक काल माना जाता है। इस समय ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिसमें धर्म की स्थिति प्रभावित हो। ग्रहण काल के दोरान सूर्य के वैदिक मंत्रो का जाप करना चाहिए।