Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः पुलिस परिवार ने लगाया एसपी से गुहार, इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाला धुआं और दुर्गंध फैला रही बीमारी

image

May 15, 2019

मनोज कुमार यादव- पर्यावरण यदि स्वच्छ न हो तो वहां रहना मुश्किल हो जाता है। दूषित पर्यावरण के चलते लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों रह की परेशानी को झेलना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला कोरबा पुलिस लाइन का सामने आया है। पुलिस कॉलोनी परिवार के लोगों ने एसपी से शिकायत की है कि इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाला धुआं और दुर्गंध उनके लिए गंभीर बीमारी परोस रही है जल्द ही वो पर्यावरण विभाग को पत्र लिखकर समस्या से निजात दिलाएं।

समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है

कोरबा पुलिस लाइन में रहने वाले लोग इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने उसने एसपी से गुहार लगाई है कि इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाला जहरीला धुआं और दुर्गंध पुलिस कॉलोनी में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों की माने तो कॉलोनी से इंडस्ट्रियल एरिया जुड़ा हुआ है और वहां से निकलने वाले धुएँ और दुर्गंध से वह परेशान हैं। यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है, अगर इस समस्या से जल्द ही निजात नहीं दिलाया गया तो गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकते स्थानीय लोग।

एसपी के माध्यम से कलेक्टर और पर्यावरण विभाग से पत्राचार किया जायेगा

रक्षित निरीक्षक संजय कुमार साहू ने बताया कि पुलिस लाइन में 250 परिवार निवास करते हैं। निवासरत लोगों के द्वारा मौखिक रूप से शिकायत की गई है। इसकी जानकारी एसपी के माध्यम से कलेक्टर और पर्यावरण विभाग को पत्राचार किया जाएगा।

कालोनी वासियों की माने तो शाम होते ही कई इंडस्ट्रियल ऐसे हैं जो काला धुआं छोड़ने लगते हैं। वहीं इंडस्ट्रीज के आसपास से उड़ने वाले राखल केमिकल युक्त होता है जिससे स्वास्थ्य पर सीधा गहरा असर पड़ सकता है। समय रहते पर्यावरण विभाग इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में कॉलोनी वाले गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।