May 12, 2020
सुशील सलाम : कांकेर पुलिस लगातार नक्सलियों के शहरी नेटवर्क तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी कांकेर पुलिस ने नक्सलियों की रीढ़ की हड्डी तोड़कर रख दी है।
नक्सलियों और ठेकेदारों के बीच मध्यस्थता का काम करता था आरोपी..
बता दें कि, पुलिस ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा से एक और मददगार अरुण ठाकुर को पकड़ा है। जो नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से मिलने वाले सामानों को अपने घर पर रखता था और उसके बाद यह उसे अपनी वाहन से नक्सलियों तक पहुँचाया करता था। इसके साथ ही वह कई बार रुपयों की खेप भी पहुँचा चुका है। इसके अलावा उक्त आरोपी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करने वाले ठेकेदारों तक नक्सलियों की जानकारी और नक्सली सामग्रियों की सूची पहुंचाने एवं मध्यस्थता कराने का कार्य किया करता था। नक्सलियों का आश्रय मिलने के बाद उक्त आरोपी नक्सल प्रभावित इलाकों में ठेकेदारी भी किया करता था।
अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी
इस तरह पुलिस द्वारा गठित एसआईटी टीम के द्वारा अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आने वाले समय में और नाम सामने आने पर गिफ्तारी होने की संभावना बताई जा रही है।