Loading...
अभी-अभी:

आज शाम पांच बजे थम जाएगा प्रदेश के तीनों लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान

image

Apr 15, 2019

ओम शर्मा : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे थम जाएगा। राजनांदगांव, महासमुंद तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे निर्वाचन के लिए 18 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में नाम वापसी के बाद कुल 36 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए शेष बचे हैं।

बता दें कि तीनों लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार थम जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी अथवा राजनीतिक दल रैली,जुलूस,सभा अथवा सार्वजनिक आयोजन कर प्रचार नहीं कर सकेंगे। लेकिन अभ्यर्थी घर-घर जाकर तथा व्यक्तिगत संपर्क कर अपना प्रचार कर सकेंगे।

लोकसभा निर्वाचन के दूसरे चरण में 36 अभ्यर्थियों (राजनांदगाँव में 14, महासमुंद में 13 तथा कांकेर में 09) के लिए 49 लाख 07 हजार 489 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में  24 लाख  69 हज़ार 110 महिलाएं, 24 लाख 38 हज़ार 320 पुरुष तथा 59 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए तीन लोकसभा क्षेत्रों में छह हजार 484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वही 18 अप्रैल को होने वाले इन तिन लोकसभा सीटो पर दोनों प्रमुख पार्टियों की साख दाव पर लगी है। राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में भाजपा कांग्रेस के बिच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यहाँ दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। 

राजनांदगाव में कांग्रेस के भोलाराम साहू और भाजपा के संतोष पाण्डेय के बीच मुकाबला है। वहीं महासमुंद में भाजपा के चुन्नीलाल साहू और कांग्रेस के धनेद्र साहू के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ ही कांकेर में कांग्रेस के वीरेश ठाकुर और भाजपा के मोहन मांडवी के बीच मुकाबला है।