Loading...
अभी-अभी:

कोरबा में ओपीडी की पर्ची में दिया जा रहा मतदान का संदेश

image

Apr 16, 2019

मनोज कुमार यादव : मतदान का संदेश और मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चिकित्सा अमला भी लगातार कार्यरत है। ओपीडी पर्ची में पहला संदेश मतदान करने के लिए किया गया है इसके बाद दवाइयों का चित्र बनाया गया है।

कोरबा में मतदान का संदेश 
बता दें कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। साधु संत भी इसमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। पिछले दिनों रितेश्वर महाराज ने भी कोरबा में मतदान का संदेश दिया था चिकित्सा अमला उस अभियान से जुड़ा हुआ है ओपीडी में जो भी मरीज आ रहे हैं उसे पर्ची में पहला संदेश मतदान का दिया जा रहा है।

मतदान की आहुति ही लोकतंत्र को सफल बनाने में सहाय​क
लोकतंत्र के यज्ञ में मतदान की आहुति ही लोकतंत्र को सफल बनाता है इस पूर्ण कार्य में सबका सहयोग मिल रहा है। चिकित्सकों द्वारा चलाए गए अभियान का भी व्यापक असर होना तय है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ डॉक्टर राज ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान करने ओपीडी पर्ची पर मतदान अवश्य करने का सील लगाया जा रहा है वही मौखिक रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।