Loading...
अभी-अभी:

लोकवाणी के माध्यम से लोगों से रूबरू हुए सीएम भूपेश बघेल

image

Aug 11, 2019

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपनी पहली रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण के माध्यम से लोगों से रु-ब-रु हुए। प्रसारण का विषय खेती एवं ग्रामीण विकास था। मुख्यमंत्री ने प्रदेश लोगो के सवालों का जवाब दिया। सी.एम ने कहा प्रदेश के एक हजार नरवा होंगे पुनर्जीवित। गांवों के हालात बदलने एक साथ कई उपायों पर करने होंगे काम। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दशा और दिशा बदलने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यो की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण जनजीवन को खुशहाल बनाने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना को विस्तार से बताया। 

सार्वजनिक अवकाश के लिए दी बधाई
लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों 2500 रूपए में धान खरीदी, तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर 4 हजार रूपए मानक बोरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश के लिए बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है। किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम मिलता है। इसलिए नरवा, गरवा, घुरवा, बारी’ को संस्थागत रूप से विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के 1000 नरवा को पुनर्जीवित करने की योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक की मदद से हम प्रदेश के 1000 नरवा को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है। वर्षा जल को सहेजने के लिये छोटे-बड़े वाॅटर स्ट्रक्चर बनाएंगे। छत्तीसगढ़ में 20 हजार नाले एवं 285 नदियां है। 85 बारहमासी नदिया है। इसके बावजूद भी सिचिंत रकबा मात्र 31 प्रतिशत है। वर्षा के जल को हम सहेज नही पा रहें है। इसी के साथ सी.एम ने जय जोहार, जय किसान कह कर सभी को आज को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद।