Loading...
अभी-अभी:

लोरमी SDM की कार्यवाही से नाराज कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

image

Dec 2, 2019

संदीप सिंह ठाकुर : लोरमी SDM रुचि शर्मा के द्वारा लोरमी नगर में सड़क किनारे बेजा कब्जा हटाया गया और छोटे बड़े व्यापारियों के सामान को जप्त किया गया। वहीं इस तरह नगरीय निकाय चुनाव के समय बेजा कब्जा हटाने की इस कार्यवाही से नाराज कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सागर सिंह ने इस बात पर अपनी आपत्ति दर्ज की। जिससे कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और SDM के बीच इस बात पर काफी लंबी बहस हो गई। साथ ही कांग्रेस और बीजेपी दोनो दलों के लोगो ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

वहीं उनका कहना है कि बिना नोटिस दिए इस तरह बेजा कब्जा की कार्यवाही करना गलत है। मामले में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सागर सिंह ने कहा की लोरमी SDM की दबंगई नही चलेगी जिस तरह से नगरीय निकाय चुनाव के समय यहां व्यापारियों को परेशान कर कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा मानसिकता वाली ऐसी सनकी अधिकारी को यहां रहने नही दिया जायेगा वो मुख्यमंत्री से मिकलर SDM की शिकायत करेंगे और इन्हें हटाने की मांग करेंगे। तो वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा भी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही है की इस तरह से छोटे व्यापारियों को परेशान कर कांग्रेस भया दोहन की राजनीति कर रही है। SDM रुचि शर्मा ने बताया की एक सप्ताह पहले से लोगो को इसकी जानकारी दे दी गई थी और किसी भी छोटे व्यापारी का सामान जप्त नही किया गया है सभी बड़े व्यापारी है जिनका सामान जप्त हुआ है।