Loading...
अभी-अभी:

मर्डर कांड : मुंगेली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

image

Aug 3, 2019

रोहित कश्यप : मुंगेली के फास्टरपुर इलाक़े में अज्ञात महिला की नग्न हालत में लाश मिलने के मामले में सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिली है। सबसे बड़ी बात यह है कि मृतिका की पहचान भी पुलिस अभी तक नहीं कर पायी है। जिसके चलते इस मर्डर कांड को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

बता दें कि कि सप्ताह भर पूर्व जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी में सड़क से लगे खेत मे एक अज्ञात महिला की नग्न हालत में लाश मिली थी जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वही मामले में पुलिस ने हत्या से पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने की आशंका भी जाहिर की थी। बावजूद इसके गम्भीर मामले में पुलिस अब तक हवा में हाथ पैर मारती नजर आ रही है।