Loading...
अभी-अभी:

रायपुर : सैलून संचालको ने किया महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

image

Jan 20, 2020

सुप्रिया पांडे : राजधानी में सैलून संचालको के द्वारा महिला कर्मचारी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में अमलीडीह स्थित गुरु सैलून के संचालक उत्तम सेन और अनिल गुप्ता के साथ ही उत्तम की पत्नी हिना सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, आरोपियों ने 9 जनवरी को घटना को अंजाम दिया था। 

दरअसल, उत्तम सिंह, अनिल गुप्ता और हिना सिंह के द्वारा महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की गई और उत्तम सिंह के द्वारा महिला के साथ 9 जनवरी को दुष्कर्म किया गया। पीड़िता थाने आने से हिचकिती रही। पीड़िता को धमकी दी गई थी कि अगर किसी को ये बताया तो इसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता को नौकरी छोड़ने भी नहीं दिया जा रहा था। उत्तम सेन की पत्नी हिना सेन पहले से ही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करती थी। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 25/2020 धारा 376,334,356 ओर 3/2 वीक एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।