Oct 22, 2019
मनोज मिश्रेकर : दीपावली त्यौहार के मद्देनजर बोनस की मांग को लेकर मोहड स्थित राजाराम मेंस प्रोडक्ट फैक्ट्री के सैकड़ों मजदूरों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी है। वहीं कंपनी के गेट पर बैठकर दिनभर नारे लगाते रहे। बता दें कि, मजदूर 20% प्रतिशत बोनस की मांग कर रहे थे।
बोनस की मांग को लेकर काम बंद हड़ताल
राजनांदगांव जिले के मोहड स्थित राजाराम मेंस प्रोडक्ट फैक्ट्री के सैकड़ों मजदूरों ने दीपावली त्यौहार के पूर्व बोनस की मांग को लेकर काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे फैक्टरी का काम पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। मजदूर बोनस की मांग को लेकर फैक्ट्री के सामने गेट पर बैठ गए थे फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मजदूर 20 प्रतिशत बोनस की मांग कर रहे थे।
4-4 घंटे के लिए काम बंद
उल्लेखनीय है कि राजनंदगांव के मोहड स्थित राजाराम मेंस प्रोडक्ट फैक्ट्री में 3-3 की पाली में सात सौ मजदूरों कार्यरत 4-4 घंटे के लिए काम बंद कर दिया है। पूर्व की भाति दिवाली पर्व के मद्देनजर भी 20 % प्रतिशत बोनस मांग की है। मजदूरों का कहना है कि दीपावली का त्यौहार अब कुछ ही दिन बाकी है लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अब तक बोनस की राशि का वितरण मजदूरों को नहीं किया गया है जिसे मज़दूर हड़ताल पर बैठा है मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।