Loading...
अभी-अभी:

पुलिस स्मृति दिवस पर देशभर में 292 शहीद जवानों को दी गई सलामी

image

Oct 22, 2019

मनोज मिश्रेकर : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज देशभर में 292 शहीद जवानों की शहादत को सलामी दी गई। एक वर्ष में अपने कर्तव्यों पर निछावर होकर प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए आज राजनांदगांव के पुलिस लाईन में उन्हें पुष्पाजंलि दी गई है। इस एक वर्ष में छत्तीसगढ़ के 14 जवानों ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है।  

पुलिस विभाग स्मृति दिवस का कर रही आयोजन
बता दें कि, लगभग 60 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 में लदाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकडी के जवानों ने मात्रभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे। तभी से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देश के भर में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस विभाग के द्वारा स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन वर्षभर में शहीद हुए जवानों को सलामी देकर पुरे देशभर के शहीद जवानों के नाम का पठन किया जाता है। राजनांदगांव के एसपी कमलोचन कश्यप ने इन शहीद जवानों के नामों का पठन किया।

सलामी परेड़ का किया आयोजन
राजनांदगांव पुलिस लाईन में आज सुबह सलामी परेड का आयोजन किया गया। जहां पुलिस महकमें के साथ शहीद परिवार के लोग गणमान्य नागरिकों ने शहादत को नमन किया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजनांदगांव के पुलिस लाईन में बने शहीद स्मारक में शहीद जवानों की प्रतिमा पर माल्याणपर्ण कर शहादत को सलामी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।