Loading...
अभी-अभी:

आम आदमी पार्टी ने किया कांग्रेस और बीजेपी विधायको के बंगले का घेराव

image

Jul 22, 2018

हेमंत शर्मा : आज प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी विधायको के बंगले के घेराव कर 5 साल का हिसाब मांग रही है इसी कड़ी में मंत्री राजेश मूणत और बृजमोहन अग्रवाल के बंगले का घेराव का आम आदमी पार्टी ने विकास कार्यों का हिसाब माँगा। बृजमोहन अग्रवाल के निवास का घेराव करते समय आप के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नगर निगम के पास ही रोक लिया।

जानकारी के अनुसार सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है आम आदमी पार्टी के दक्षिण विधानसभा प्रत्यासी मुन्ना बिसेन के नेतृत्व में यह घेराव किया गया। आप के कार्यकर्ताओं ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से 10 सवाल पूछे हैं साथ ही कार्यकर्ताओं ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल से 5 साल का हिसाब माँगा है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता के सिर्फ पैसे लूटने का काम किया है जल का मामला तो छत्तीसगढ़ के लिए श्राप है साथ ही इधर आम आदमी पार्टी ने पश्चिम विधायक राजेश मूणत के भी बंगले की भी घेराव करने की कोशिश की। आप पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओ को पुलिस ने अम्बेडकर चौक के पास ही रोक लिया। उन्होंने भी मंत्री से विकास कार्यो का हिसाब मांगा।