Loading...
अभी-अभी:

शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक

image

Jun 1, 2019

शपथ ग्रहण करने के बाद ही से राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। इसके तुरंत बाद उन्होंने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक, रक्षा सचिव संजय मित्रा और मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक में रक्षा सचिव सहित मंत्रालय के अन्य आला अधिकारी उपस्थित

पदभार संभालते ही राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, एयर फ़ोर्स चीफ मार्शल बीएस धनोआ और नव-नियुक्त नेवी चीफ करमबीर सिंह के साथ बैठक की। बैठक में रक्षा सचिव सहित मंत्रालय के अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे। आपको बता दें कि भाजपा व NDA की लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद 30 मई को उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। भाजपा ने इस चुनाव में 303 लोकसभा सीटें जीतने के साथ प्रचंड जीत दर्ज की थी।