Loading...
अभी-अभी:

योग दुनिया को जोडऩे वाली सबसे बड़ी ताकत में से एक: मोदी

image

Jun 21, 2018

उत्तराखंड के देहरादून शहर के वन अनुसंधान संस्थान परिसर में 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ गुरुवार सुबह योगासन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुरातन भारतीय योग परंपरा इस संघर्षरत दुनिया को एकजुट करने वाली सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है।

अंग्रेजों के जमाने में बने संस्थान की इमारत के सामने मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को रोग से निरोग की राह दिखाई है और दुनियाभर में लोगों के जीवन को समृद्ध बना रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि सेहत और तंदुरूस्ती की खोज में योग दिवस दुनिया के सबसे बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए योग आवश्यक
उन्होंने कहा कि लोगों का स्वस्थ होना शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए अत्यंत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देहरादून से डबलिन, शंघाई से शिकागो, जकार्ता से जोहानिसबर्ग, हिमालय की ऊंचाई से लेकर रेगिस्तान तक, योग दुनिया भर में लाखों जिन्दगियों को समृद्ध बना रहा है।

राष्ट्रीय एकता का आधार योग
उन्होंने कहा कि योग समाज में एकरूपता लाता है जो राष्ट्रीय एकता का आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव रि कॉर्ड समय में स्वीकार किया गया और ज्यादातर देशों ने इसका समर्थन किया। मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लोग योग को ऐसे रूप में देखते हैं कि वह उनका अपना है।