Loading...
अभी-अभी:

दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की आज है जयंती, मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी के साथ दी श्रद्धांजलि

image

Dec 14, 2019

वर्तमान में भाजपा नेता और संसद सदस्य मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी के साथ, दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी को शनिवार को यहां उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। 14 दिसंबर, 1946 को पैदा हुए संजय गांधी, पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे थे, जिनकी 23 जून 1980 को नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे के पास एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह दिल्ली फ्लाइंग क्लब के एक नए विमान को उड़ा रहे थे। जहां कुछ ही देर में विमान नियंत्रण खो देता है और दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।

भाजपा और कांग्रेस के नेता ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मेनका गांधी सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद हैं जबकि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं। मेनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में महिला और बाल विकास मंत्री थीं। इस अवसर पर उनके अलावा भाजपा और कांग्रेस के नेता ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। ​दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विशाल रैली को संबोधित कर रहे है। जिसमें उन्होंने लगातार केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। इस रैली में भारी संख्या में जन सैलाब देखा गया है। बीतते समय के साथ राहुल के नए-नए बयान सामने आ रहे हैं।​