Loading...
अभी-अभी:

इस लोकसभा चुनाव में कई अपराजेय नेताओं की छवि हुई धूमिल

image

May 23, 2019

चुनावी मैदान में उतरने वाले कई उम्मीदवार ऐसे होते हैं, जिनकी जीत को लेकर पूरा देश निश्चिंत रहता है। भाजपा हो या कांग्रेस, हर पार्टी में ऐसे कई स्टार कैंडिडेट होते हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वो जिस सीट से खड़े हो रहे हैं, वहां से उनकी जीत तय है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐसे कई नेताओं की अपराजेय छवि धूमिल हुई है।

साध्वी ने दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से पछाड़ा 
जानकारी के अनुसार चुनावी इतिहास में यह पहली बार होगा जब मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से सिंधिया परिवार के किसी सदस्य को हार का सामना करना पड़ सकता है। बिहार के रुझान बताते हैं कि बिहारी बाबू के नाम से लोकप्रिय बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने भारी मतों से पछाड़ दिया है। मध्यप्रदेश में दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की हार से कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रुझान में भाजपा के हिन्दुत्व की प्रतीक साध्वी प्रज्ञा ने बड़े अंतर के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े चेहरे दिग्विजय सिंह को पछाड़ दिया है।

बेगूसराय से वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह 66 हजार वोटों से आगे
जानकारी के मुताबिक बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को भारी मतों से हराते हुए दिख रहे हैं। रुझान के मुताबिक इन दोनों के बीच करीब एक लाख 66 हजार से भी ज्यादा वोटों का फासला हो सकता है।