Loading...
अभी-अभी:

राहुल का मोदी सरकार पर हमला, लॉकडाउन फेल होने का लगाया आरोप

image

May 26, 2020

लॉकडाउन के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज चौथी बार पत्रकारों से बात की। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस प्रेस वार्ता में राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोला और लॉकडाउन फेल होने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को उम्‍मीद थी कि कोरोना 21 दिन में नियंत्रित हो जाएगा। लेकिन 60 दिन हो चुके हैं केस और भी बढ़ते जा रहे हैं।

भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना
उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में से हैं जहां कोरोना बेहद तेजी से फैल रहा है। राहुल गाँधी ने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र देश है जो वायरस के तेजी से बढ़ने पर लॉकडाउन को हटा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, यह साफ़ है कि लॉकडाउन का उद्देश्य और मकसद भारत में नाकाम हो गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चार चरणों में वो परिणाम नहीं मिले हैं, जो पीएम ने उम्मीद की थी। ऐसे में अब हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि सरकार आगे क्या करेगी, क्योंकि लॉकडाउन विफल हो चुका है।

हमारे यहां मामले बढ़ रहे हैं, तब लॉकडाउन हटा रहे हैं..
कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया जब लॉकडाउन हटा रही है तो वहां मामले कम हो रहे हैं, किन्तु हमारे यहां मामले बढ़ रहे हैं और लॉकडाउन हट रहा है। राहुल ने सवाल किया कि पीएम मोदी गरीबों के लिए, किसानों के लिए क्या कर रहे हैं उसका उत्तर दे दें।