Mar 6, 2024
kolkata News -कलकत्ता हाई कोर्ट जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय अब राजनेता के तौर पर नजर आएंगे। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और BJP में शामिल होने की घोषणा की है। 7 मार्च को वह BJP में शामिल होंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में वह पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने रविवार को जूडिशियल से अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी थी। जस्टिस गंगोपाध्याय हाई कोर्ट पहुंचे और अपना इस्तीफा दिया। उनका इस्तीफा मंजूरी के लिए भारत के राष्ट्रपति को भेजा गया है।
BJP में शामिल होंगे अभिजीत?
अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिजीत गंगोपाध्याय मेदिनीपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। इस्तीफे के बाद कलकत्ता HighCourt के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि 7 मार्च को एक संभावित कार्यक्रम है, जब वह BJP में शामिल होंगे।
