Loading...
अभी-अभी:

इन शर्तों पर काम करने के लिए मजबूर थी..प्रियंका चोपड़ा

image

Oct 15, 2017

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रिंयका की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। लेकिन प्रियंका को यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। शुक्रवार को प्रियंका को मशहूर मेगजीन वैराइटी द्वारा 'पॉवर ऑफ वुमन' के टाइटल से नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के बारे में भी बताया।

प्रियंका ने बताया कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती वक्त में जब में 18-19 साल की थी तो कई मजाकिया शर्तों पर काम करने के लिए कहा जाता था। इन शर्तों में एक शर्त थी कम सैलरी लेना। अगर वह कम सैलरी नहीं लेते तो उन्हें रिप्लेस कर देने का कह कर डराया जाता था। इतना ही नहीं प्रियंका ने बताया कि इस घटना के बाद मैंने तय कर लिया कि मैं इंडस्ट्री में रिप्लेसेबल नहीं बल्कि स्टेबल बनुंगी।

प्रियंका ने इस इवेंट में बताया कि कैसे उन्हें गैर फिल्मी परिवार से होने के बावजूद फिल्मों में अपनी जगह बनाई। प्रियंका ने इस इवेंट में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा चैरिटी वाली एक्ट्रेस से मुलाकात की। कड़ी मेहनत, बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत आज वह नामी एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं। आज प्रियंका सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। भारत के अलावा उन्होंने अमेरिका में भी उन्होंने काफी पॉपूलैरिटी पाई है। बता दें कि अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में काम करके वह विदेश में घर-घर में फेमस बन गईं थी। प्रियंका ने 65 करोड़ की कमाई कर फोर्ब्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।