Jan 10, 2018
**मुंबई**। बॉलीवुड अभिनेेत्री कंगना रनोत और महानायक अमिताभ बच्चन एक फिल्म में साथ दिखने वाले हैं। निर्देशक आर.बाल्की की फिल्म में ये गुरु-शिष्या के रुप में नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत महानायक अमिताभ बच्चन की शिष्या बनने जा रही है। बाल्की की यह फिल्म एवेरेस्ट पर चढऩे वाली अरुणिमा सिन्हा के जीवन पर आधारित होगी।
**नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर के जीवन पर आधारित है फिल्म....**
उत्तर प्रदेश की अरुणिमा सिन्हा एक नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर थी, जिन्हें कुछ बदमाशों ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था। जिसकी वजह से वो एक पैर से लाचार हो गई थीं। इन सब मुसीबतों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एवरेस्ट पर चढक़र दिखाया। इस फिल्म में अरुणिमा का किरदार कंगना निभा रही हैं और उनके गुरु अमिताभ बच्चन होंगे।