Jan 4, 2018
ऐश्वर्या राय बच्चन की सुर्खियों में बने होने की वजह इस बार कोई फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसा मामला है जिसमें एक लड़के ने उन्हें अपनी मां होने का दावा किया हैं। जी हां आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश के रहने वाले 29 साल के संगीथ कुमार ने इस बात का दावा किया है कि ऐश्वर्या उनकी मां हैं।
संगीथ कुमार का कहना है कि ऐश्वर्या राय ने साल 1988 में आईवीएफ के माध्यम से लंदन में उन्हें जन्म दिया था। दो साल तक उनकी परवरिश ऐश्वर्या के माताृ-पिता वृंदा राय और कृष्णाराज राय ने की। संगीथ ने बताया कि उनकी परवरिश विशाखापट्नम के चोड़वरम जिले में हुई हैं।
चौकाने वाली बात ये है कि संगीथ का जन्म जिस साल को हुआ है उस साल ऐश्वर्या की उम्र महज 14 साल थी। लेकिन राय परिवार ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।