Jan 4, 2018
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज बताया कि सरकार ने केन्या से तीन भारतीय और सात नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया है। ये लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गई थीं। मंत्री ने कहा कि लड़कियों को विमान से वापस लाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय पंजाब सरकार के साथ विस्तृत जानकारी साझा कर रहा है ताकि मामले में संलिप्त उक्त एजेंटों एवं लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके। मंत्री ने लड़कियों को बचाने में केन्या में भारतीय उच्चायुक्त सुचित्रा दुरई एवं प्रथम सचिव करण यादव के प्रयासों की भी सराहना की। मंत्री ने मदद के लिये केन्या की पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया।