Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका चोपड़ा को मिलेगी डॉक्टरेट की उपाधि, आयोजन उनके शहर में

image

Dec 24, 2017

बरेली। अपने फिल्मी करियर में शानदार प्रदर्शन करने वाली औऱ हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा को उ. प्र, के  बरेली में रविवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में उन्हें यह सम्मान यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. केशव अग्रवाल प्रदान करेंगे।

पहला दीक्षा समारोह पीलीभीत बाईपास स्थित बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पर रविवार को मनाया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री व इस शहर की बेटी प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ शामिल होने आ रही हैं। कार्यक्रम में प्रियंका को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाएगी। प्रियंका करीब पांच साल बाद अपने शहर आ रहीं हैं उनके लिए यह सम्मान बेहद खास होगा।

ये भी रहेंगे शामिल...

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल होंगे। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के अनुसार, सामाजिक कार्यों के लिए प्रियंका को सम्मान मिलने पर काफी खुशी और संतुष्टि मिलती है।