Loading...
अभी-अभी:

महिला से लिपटकर सोता था अजगर, पता चले इसके इरादे तो उड़ गए महिला के होश...

image

Jul 17, 2017

सांप के साथ सोने वाली महिला को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे, दुनिया में कई लोग सांपों को पालते हैं। जिनमें जहरीले सांपों से लेकर खतरनाक अजगर तक शामिल होते हैं। ये महिला भी इन्हीं लोगों में से एक है, जो एक अजगर को पालती है, लेकिन हाल ही में महिला के साथ जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है। इस मामले को जिसने भी सुना वह सोच में पड़ गया। यह अजगर रोज़ इस महिला के साथ ही सोता था और कुछ दिन बाद वह महिला के और करीब आने लगा और फिर बाद में वो महिला से लिपटकर सोने लगा। लेकिन एक दिन कुछ अजीब हुआ। दरअसल अजगर ने खान-पीना छोड़ दिया और अपनी मालकिन से और ज्यादा लिपटने लगा, पहले जहाँ वो अजगर हल्की पकड़ से महिला से लिपटता था वहीं अब वह महिला को कस कर जकड़ने लगा।

महिला के पालतू अजगर का अजीब बर्ताव जब बढ़ने लगा तो महिला उसे जानवरों के डाक्टर के पास ले गयी। महिला ने डाक्टर को बताया कि उसका अजगर कई दिनों से खाना नहीं खा रहा है साथ ही वह अब वह पूरी लम्बाई तक जकड़ता है। यह सुनकर डाक्टर को तुरंत समझ आ गया कि मामला क्या है। उसके बाद डाक्टर ने जो बात बताई उसे सुनकर महिला के पांव तले ज़मीन ही खिसक गयी।

डॉक्टर ने बताया कि अजगर ने खाना पीना इसलिए छोड़ दिया है क्योंकि वह महिला के रूप में अपने दूसरे खाने की तैयारी कर रहा है। डॉक्टर ने बताया कि उसका पालतू जानवर उससे प्यार नहीं करता। अजगर उससे लिपटता और स्ट्रेच करता है ताकि वह यह अंदाजा लगा सके कि उसकी खुद की लंबाई इतनी हुई है कि नहीं... वह लड़की को पूरा निगल जाए। यह बात जानकार महिला ने अजगर को फ़ौरन ही अपने घर से बाहर कर दिया।