Loading...
अभी-अभी:

बॉलीवुड का पॉपुलर कपल लगातार सुर्खियों में, देखिए पूरी खबर

image

Sep 8, 2018

बॉलीवुड में इस समय सबसे ज्यादा पॉपुलर अगर कोई कपल है तो वह है प्रियंका चोपड़ा और निक। प्रियंका और निक इस समय अपनी तस्वीरों के कारण सुर्ख़ियों में छाए हुआ हैं और दोनों की तस्वीरों को लोग देखना भी खूब पसंद कर रहे हैं। प्रियंका और निक ने कुछ समय पहले ही सगाई की है और सगाई के बाद से दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका है। ऐसे में आज ही निक ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है जिनमे वह प्रियंका के साथ बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।

निक और प्रियंका इस तस्वीर में बहुत ही क्यूट कपल दिख रहे है और उन्हें देखकर किसी का भी शादी का मन हो सकता है। प्रियंका ने इस तस्वीर में ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी है वहीं निक सफ़ेद रंग के कोर्ट पैंट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि निक और प्रियंका को कुछ दिनों पहले ही US Open Match के दौरान बाहों में बाहें डाले। एक-दूजे को चूमते हुए और एक -दूजे के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था और अब एक बार फिर से दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखा गया है।

निक इस तस्वीर में प्रियंका से छोटे नजर आ रहे हैं और प्रियंका ने उनके बेक पर हाथ रखा है। वहीं एक और तस्वीर में दोनों हाथ पकडे हुए नजर आ रहे हैं। निक ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा है The man. The myth. The Legend. @ralphlauren। आपको बता दें कि प्रियंका और निक को बीते कल न्यूयॉर्क फैशन वीक में देखा गया, जहाँ दोनों इस अंदाज में नजर आए। प्रियंका ने अपनी शादी के लिए सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी थी जिसे लेकर काफी समय तक वह सुर्ख़ियों में भी रहीं थीं।