Loading...
अभी-अभी:

मुंबईः अभिमन्यु और पॉप सिंगर शर्ली 'निकम्मा' को लेकर सुर्खियों में, फिल्म के प्रमोशन को लेकर पहुंचे कॉलेज

image

Jan 6, 2020

सुपरहिट हिंदी फिल्म मैंने प्यार किया की अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी मार्शल आर्ट में महारत हासिल की हुई है। उन्होंने इसकी अच्छी खासी ट्रेनिंग ली है। मुंबई में एक कॉलेज महोत्सव के दौरान वह छात्रों को अपने बचाव के लिए लड़ाई के कुछ दांवपेंच सिखाते हुए दिखे। इन दिनों अभिमन्यु और पॉप सिंगर शर्ली सेतिया अपनी आने वाली फिल्म 'निकम्मा' को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अभिमन्यु और शर्ली अपनी आने वाली फिल्म 'निकम्मा' में दिखाई देंगे। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो पूरी तरह निकम्मा है, पर उसकी जिंदगी में कुछ ऐसे हालात पैदा होते हैं, जो जीवन के प्रति उसका नजरिया ही बदल देते हैं। फिल्म एक्शन, इमोशंस, कॉमेडी व थ्रील से भरी हुई है। इस फिल्म में उनके साथ शर्ली सेतिया भी नजर आएँगी।

अभिमन्यु ने छात्रों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

रविवार को उन्होंने एक कॉलेज महोत्सव में एक अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। दोनों की उपस्थिति से कॉलेज के छात्र और छात्राओं में जोश भर गया और वे सब अभिमन्यु और शर्ली से मिलने के लिए उत्साहित होने लगे। लोगों में अपने लिए ऐसा उत्साह देखकर दोनों कलाकार बहुत खुश हुए। इसी बीच कॉलेज के कई छात्र गायिका शर्ली को अपनी बातों से लुभाते नजर आए। साथ ही कईयों ने उन्हें प्रेम प्रस्ताव भी दिया। उधर अभिमन्यु अपनी कला का कौशल दिखाने में मस्त रहे। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म निकम्मा का प्रमोशन करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में निकम्मे लोगों से निपटने के तरीके बताए। अभिमन्यु एक्शन में बहुत अच्छे हैं तो उन्होंने लड़कों के सामने एक्शन के कुछ नमूने पेश करते हुए उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसी दौरान दोनों कलाकारों ने अपने कॉलेज के दिनों को भी याद किया, और कुछ यादें और मजेदार किस्से कॉलेज के छात्र और छात्राओं के बीच शेयर किए।